May 20, 2026
209-2098991_olympics-png-high-quality-image-olympic-games

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2023। कितासर के पास हुई सड़क दुर्घटना में कल्याणसर निवासी दो युवा घायल हो गए है। दोनों रतनगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें थे और एक बस को ओवरटेक करते समय उनकी मोटरसाइकिल श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ की ओर जा रहें एक टरबो ट्रक से टकरा गई। कल्याणसर निवासी 28 वर्षीय राकेश पुत्र भैराराम जाट व 30 वर्षीय राजूराम पुत्र सुगनाराम महिया घायल हो गए। गरीब सेवा संस्थान के सेवादारों ने दोनों को एंबुलेंस में श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया है। युवक राकेश कुमार को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।