May 20, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2023। अपने पति से अनबन होने के कारण पिछले एक वर्ष से अपने पीहर में रह रही एक 20 वर्षीया विवाहिता सोमवार रात को अपने पीहर से गायब हो गई है। इस संबध में विवाहिता के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है एवं युवती को ढूंढने की गुहार लगाई है। युवती को ढूंढने की जिम्मेदारी हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह को दी गई है। बलवीरसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास निवासी हुकमाराम नायक ने थाने पहुंच कर लिखित रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी 20 वर्षीया पुत्री सुमन का विवाह बापेऊ निवासी युवक से हुआ था। लेकिन पति से अनबन के कारण वह पिछले एक साल से अपने पीहर में ही रह रही थी। सोमवार रात को करीब 11 बजे वह बिना बताए घर से निकल गई। परिजनों ने तलाश भी किया लेकिन वह नहीं मिली तो थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है।