May 20, 2026
IMG-20230212-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2023। शेरुणा से पहले और झंझेऊ क पास बारात से लौट रही एक जीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना स्थल पर शेरुणा एसएचओ रामचन्द्र ढाका पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पूनरासर से बारात की जीप सांडवा के लिए लौट रही थी। अचानक जीप के सामने नीलगाय आने से दुर्घटना हो गयी। जीप सवार एक स्टूडियो कर्मी घायल हो गया जिसे बीकानेर पीबीएम भेज दिया गया। पूनरासर निवासी एक महिला कंचनदेवी व उसका पुत्र भरत चोटिल हो गए। दोनो का शेरुणा सीएचसी में ट्रीटमेंट करवा पूनरासर भेज दिया गया। लखासर टोल कर्मियों ने गाड़ी को हटवा कर हाइवे मार्ग साफ करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर हुआ हादसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नील गाय की मौके पर ही मौत हो गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ी में एक जना हुआ घायल।