






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2023। बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना हुई स्विफ्ट डिजायर कार गांव बिग्गा के पास हाइवे पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार आगे जा रहें ट्रेक्टर की ट्रॉली में पीछे से जाकर टकराई। कार में तीन जनें सवार थे जिनमें दो घायल हुए है। दोनों घायलों को आपणो गांव सेवा समिति द्वारा श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है। दिल्ली निवासी शंकर पुत्र खूबीराम कोहली तथा यूपी निवासी 20 वर्षीय मनीष पुत्र कन्हैयालाल घायल हुए है। घायलों का इलाज मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जा रहा है व पुलिस को सूचना दे दी गयी है।




