May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दी गई एक परिवाद की जांच के लिए परिवादी और आरोपी को थाने बुलाया गया तो वहीं आपस मे उलझ बैठे तो पुलिस ने तीन जनों को शांति भंग के आरोप में धारा 151 में गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोमासर बास निवासी दशरथसिंह ने थाने में परिवाद दी थी और इस परिवाद की जांच के लिए दशरथ सिंह, उसके पिता पाबूदान सिंह व कालुबास निवासी विजयसिंह को थाने बुलाया गया। जहां तीनों आपस मे उलझ गए और मरने मारने की धमकी देने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों जनों को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और तीनों को उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश किया गया।