May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-03-05 at 5.23.02 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2023। अपने घर में मां के पास सो रही 15 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर लज्जा भंग करने का मामला पाक्सो एक्ट में दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी पीड़ित भाई ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 2 मार्च को करीब आधी रात को युवक उसके घर में घुसा। घर में एक कमरे में उसके भाई भाभी तथा दूसरे कमरे नाबालिग बहन मां के साथ सो रही थी। कमरे का दरवाजा खुला था और आरोपी युवक बालिका के मुंह पर हाथ रखकर उसे जबरदस्ती कमरे से बाहर ले आया। युवक ने नाबालिग के कपड़े फाड़ते हुए लज्जा भंग की व बालिका के शोर मचाने पर मां, भाई भाभी दौड़कर आए व पीड़िता को आरोपी से छुड़वाया। युवक ने बालिका के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।