May 21, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अनेक योग्य युवा नौकरी व अनेक संस्थान योग्य युवा की तलाश में रहते है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा युवाओं के लिए अनेक नवाचार किए जाते है। क्षेत्र के विशेष संस्थानो में जॉब्स की रिकवायरमेंट भी हम जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे जिससे वे जीवन में आगे बढ़ सकें।
आशीष पेट्रोल पंप पर 5 स्टॉफ की वैकेंसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर स्थित भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के आशीष फिलिंग स्टेशन पर स्टॉफ के लिए 5 पद रिक्त है। वेतन योग्यतानुसार दिया जाएगा व 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते है। पंप के संचालक आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि जरूरतमंद युवा 9414429185 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि पंप पर कार्यरत युवा को मासिक वेतन के साथ यूनिफार्म, जुते, ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री संरक्षा बीमा योजना, एसबीआई पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
कोचिंग संस्थान में जॉब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास स्थित एक कोचिंग संस्थान में एक पद महिला या पुरूष के लिए रिसेप्शनिस्ट का पद रिक्त है। कार्य का समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तथा शाम को 4.30 बजे से 6.30 तक रहेगा। वेतन योग्यता के अनुसार होगा। योग्य उम्मीदवार 9530452123 पर संपर्क कर सकते है।
एसबीआई में रिक्रुटमेंट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट फैसिलिटेटर के 868 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। अधिक जानकारी के लिए आप https://sbi.co.in/ पर विजिट करें।
दिल्ली हाईकोर्ट में 127 पद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर व पर्सनल असिस्टेंट के 127 पदों पर वैकेंसी जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। अधिक जानकारी के लिए आप https://recruitment.nta.nic.in/ पर विजिट करें।
एसएससी में 5396 पद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने विभिन्न रीजन के लिए सलेक्शन पोस्ट 11 के 5396 पदों के लिए वैंकेसी जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर विजिट करें।
क्षेत्र के युवा क्षेत्र में रोजगार से जुड़ी खबर के साथ श्रीडूंगरगढ़ की प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।