May 20, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2023। सरे बाजार पर्ची सट्टा खिलवाते हुए पुलिस ने एक को पकड़ा और नगदी के साथ पर्चियां जब्त की। पुलिस को बाजार के बीच में अनेक लोगों के खड़े होने व सट्टा जुआ खेलने की सूचना मिली। हैड कास्टेबल आवड़दान टीम के साथ बाजार में पहुंचे व कार्रवाई को अंजाम दिया। बाजार में एसबीआई बैंक के सामने दोपहर 2 बजे 36 वर्षीय कालूबास निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस से नगदी रूपए और सट्टा पर्ची, पेन बरामद कर मामला थाने में दर्ज किया।