






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। विश्व हिन्दू परिषद की अगुवाई में बजरंग दल व दुर्गावाहिनी द्वारा रामनवमी उत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आज परिषद ने चिड़पड़नाथ जी की बगीची बैठक बुलाई जिसमें 12 मार्च से 19 मार्च तक बजरंग दल सेवा सप्ताह मनाने, रामनवमी उत्सव मनाने, धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम की चर्चा की गई। मुख्य वक्ता विभाग मंत्री विनोद सैन व जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने युवाओं से उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान भंवरलाल दुगड़, संतोष बोहरा, नवरतन राजपुरोहित, वासुदेव सारस्वत, हनुमान घिण्टाला, गणेश जांगिड़, सुभाष घिण्टाला, लेखनाथ सिद्ध, लक्ष्मी सुथार, ज्योति सोनी, ज्योति मीणा, देवकी पारीक, ममता सैन उपस्थित रही।
पूनरासर खंड की जिम्मेदारी सिद्ध को वहीं बांधनु सुथार के जिम्मे सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में परिषद सदस्यों ने संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की व रूपरेखा बनाई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुनरासर खंड व बांधनु खंड में कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूनरासर में लक्ष्मण सिद्ध को संयोजक, मुखराम सिद्ध को सह-संयोजक, रामचन्द्र सिद्ध को अखाड़ा प्रमुख, रामकिशन सिद्ध को सत्संग प्रमुख, गोरखनाथ सिद्ध को संत-मिलन प्रमुख, कालीचरण पारीक को गौ सेवा प्रमुख, चुननाथ टान्डी को धर्म जागरण प्रमुख बनाया गया। बाधनु खंड में अशोक सुथार को संयोजक, भगवानाराम सुथार व मुकेश सुथार को सह-संयोजक, पवन सुथार को अखाड़ा प्रमुख, संतोष बन गोस्वामी को सत्संग प्रमुख, अशोक कुमार को संत-मिलन प्रमुख, संतोष सुथार को गौ सेवा प्रमुख, साँवर घिण्टाला को धर्म जागरण प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से धर्म के लिए निष्ठा से सेवा देने की अपील की।




