May 21, 2026
000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2023। श्रीश्याम धोरा मंदिर से बाबा श्याम के भक्त आगामी 17 मार्च को डाक ध्वजा लेकर दौड़ते हुए करीब 15 घंटे में खाटूश्यामजी पहुंचेगे। शाम सवा तीन बजे श्याम धोरा मंदिर से श्याम श्रद्धालु रवाना होंगे व आड़सर बास स्थित खाटू श्याम मंदिर होते हुए मुख्य बाजार से जुलुस निकलते हुए करीब सवा पांच बजे घुमचक्कर से रवाना होंगे। इस दौरान सरदारशहर से खाटू तक दंडवत यात्रा पूरी करने वाले भक्त रविराज का सम्मान किया जाएगा। रविराज ही यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं देते हुए रवाना करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालु यात्रा में भाग लेंगे व बड़ी संख्या में श्याम भक्त यात्रा को विदाई देने श्याम धोरा मंदिर पहुंचेगे। यात्रा में भाग लेने का यात्री शुल्क 700 रूपए है और डाक ध्वजा श्रीडूंगरगढ़ से संपर्क कर पंजीकरण करवाया जा सकता है। श्रद्धालु 9309404020, 9828822019 पर संपर्क कर सकते है।