






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। जिला स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ की छात्राओं कांता व सोनू ने बाजी मार ली है। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय व उपभोक्ता क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा कांता पुत्री ओमप्रकाश लांबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय महाविद्यालय की छात्रा सोनू कंवर पुत्री प्रह्लाद सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बी.ए. प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 मार्च को सुबह 9:30 बजे शुरू होंगी। ज्योग्राफी विषय के आचार्य डा. आनंद नारायण पुरोहित ने बताया कि भूगोल के सभी विद्यार्थी सही समय पर फाइल लेकर कॉलेज पहुंच जाए। वहीं कस्बे की सेसोमूं कन्या कॉलेज में भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 17 व 18 मार्च को होगी। प्राचार्य डॉ. मदनलाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.ए. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित व स्वयंपाठी छात्राओं) की भूगोल विषय प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार 17 मार्च और बी.ए. तृतीय वर्ष (नियमित व स्वयंपाठी छात्राओं) की भूगोल विषय प्रायोगिक परीक्षा शनिवार 18 मार्च को आयोजित होगी। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की नियमित व स्वयंपाठी छात्राओं की गृह विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगी।




