May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। अपने खेतों में बेरोकटोक आने जाने के लिए रेलवे अंडरब्रिज की मांग पर आंदोलनरत दुलचासर एवं आस पास के किसानों का आंदोलन रूपी धरना बुधवार को 37वें दिन भी जारी रहा। ये किसान दुलचासर-सांवतसर रास्ते पर आए दिन रेलवे द्वारा रास्ता रोकने, आए दिन गौवंश एवं ट्रेन की टक्कर होने व अन्य हादसों को रोकने के लिए अंडरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। धरने के 37वें दिन आज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भी धरने पर पहुंचें एवं ग्रामीणों की मांग को जायज बताया। सारस्वत ने इस संबध में रेलवे के अधिकारियों से फोन पर वार्ता भी धरनास्थल से की एवं किसानों की इस मांग को पूरा करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। धरने पर सारस्वत के साथ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया, महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा, भवानी प्रकाश तावणीयाँ, भगवान सिंह आदि भी साथ रहें। भाजपा नेताओं को धरनास्थल पर बैठे ग्रामीण छैलूसिंह राजपूत, पेमाराम, बाबूलाल जाजड़ा, ओमप्रकाश सोनी, नंदलाल नाई, कुशाल सिंह, जेठाराम मेघवाल, परताराम नायक, कोजाराम कड़वासरा, पंचायत समिति सदस्य नत्थू सिंह राजपूत, ओम प्रकाश छरंग, तोलाराम महिया, ओम प्रकाश जाजड़ा आदि ने अपनी पीड़ा बताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने अंडर ब्रिज की मांग को दिया समर्थन।