






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रताप बस्ती में गत 2 मार्च की रात को 15 वर्षीया नाबालिग युवती के जन्मदिन पर 21 वर्षीय युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस संबध में युवती के भाई ने 5 मार्च को मुकदमा दर्ज करवाया था एवं शुक्रवार को मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को थाने लाया गया एवं पूछताछ के बाद पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। विदित रहे कि आरोपी 21 वर्षीय टैक्सी चालक पीड़िता का पडौसी ही है एवं 2 मार्च की रात को घर की दीवार फांद कर पीड़िता के घर मे घुसा था व छेड़छाड़ की। परिजनों को जाग होने पर आरोपी वहां से भाग गया था।



