May 21, 2026
IMG-20230315-WA0023

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2023। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज आडसर बास के ठाकुरजी मन्दिर में बैठक बुलाई गई। बैठक में 30 मार्च को आयोजित होने वाली धर्मयात्रा की विस्तृत तैयारी चर्चा की गई। सदस्यों ने नगर के प्रति वार्ड में कार्यकारिणी बना कर यात्रा संबंधी तैयारी करने व घर घर पताका पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बनाई गई। बैठक में भैराराम डूडी व संतोष बोहरा ने क्षेत्र के युवाओं से धर्मयात्रा तैयारी में समय देने व सनातन संस्कृति के इस आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पवन इंदौरिया, बनवारीलाल, जगदीश, सीताराम, नन्दकिशोर, श्याम सुन्दर, नरेश, हरिप्रसाद, राधे, रमेश, रवि, दीनदयाल, भैरूदान, सुर्यप्रकाश, पंकज, मदन, शिव, रघुवीर, गजानंद, राजू, अर्जुन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी मन्दिर आडसर बास में हुई बैठक, शामिल हुए अनेक मोहल्लेवासी।