






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ के सत्यनारायण बिहाणी परिवार के सीताराम बिहाणी ने गुवाहाटी (असम) में माहेश्वरी सभा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है वहीं कस्बे के अरविंद सोनी व अशोक सोमानी भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए है। बिहाणी परिवार की बहू वंदना बिहानी पत्नी श्याम सुंदर बिहानी ने भी रविवार को माहेश्वरी महिला समिति गुवाहाटी में बहुमत हासिल कर सर्वाधिक मतों से विजयी होकर कार्यकारिणी सदस्या बनी है। एक महिला सहित अध्यक्ष व सदस्यों के परिवारों में तथा कस्बे में निवासी परिजनों में जश्न का माहौल है। परदेश में श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाने पर अनेक नागरिक इन्हें बधाइयां दे रहें है। परिवार की बेटी पूजा राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुवाहाटी व श्रीडूंगरगढ़ में सभी पारिवारिक सदस्यों में उत्साह की लहर छाई है। पूजा ने बताया कि दिवंगत सत्यनारायण बिहानी भी श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पद पर सेवाएं दे चुके है तथा पूरा परिवार लगातार अनेक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहता है।





