






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2023। अपनी बेटी को ससुराल छोड़ने आए पिता गायब हो गए है और बेटी सहित सभी परिजन उन्हें ढूंढने के प्रयास में जुटे है। परिजनों ने सभी पाठकों से भी गुमशुदा के कहीं नजर आने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। भंवरलाल वाल्मीकि अपनी बेटी पन्नीदेवी पत्नी राजेश तेजी को झझु कोलायत से श्रीडूंगरगढ़ छोड़ने शनिवार को यहां आए। रविवार दोपहर 12 बजे वे बेटी के ससुराल से झझु जाने के लिए निकले परन्तु वे अभी तक घर नहीं पहुंचे है। कोलायत, बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ के रिश्तेदार उन्हें तलाश रहें है व पन्नीदेवी ने टाइम्स को बताया की उनके पिता मानसिक रूप से कमजोर है और इनके बारे में कोई सूचना मिलने पर नागरिक 72402 45301 नम्बरों पर सूचित करें।





