May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2023। हाइवे पर स्थित खाखी धोरा के पास एक ट्रक चालक मंदिर में दर्शन करने उतरा। जब वह ट्रक लौट कर ट्रक के टायर के नीचे लगे पत्थर निकालने लगा तो दो नामजद आरोपियों सहित चार जनों ने उससे मारपीट कर 86 हजार रूपए छीन लिए। 28 वर्षीय रामरतन पुत्र रामेश्वरनाथ सिद्ध निवासी बंबलू ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 8 फरवरी 2023 की रात करीब 11 व 11.30 के मध्य खाखी धोरे मंदिर में दर्शन करके वापस आया और ट्रक के टायर के नीचे लगाया पत्थर निकालने लगा तो पारिवारिक रंजिश रखने वाले मामराज नाथ व जवाहर नाथ ने अन्य दो जनों के साथ लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मैंने रॉड को पकड़ लिया तो चारों ने कई जगहों पर दांतो से काट लिया व थाप मुक्कों से मारपीट की। मेरी जेब से 86 हजार रूपए आरोपियों ने छीन लिए। प्रार्थी ने बताया कि उसने एक जीप में बैठकर भागकर अपनी जान बचाई तथा मामराज के पास एक पिस्तौल भी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।