






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2023। हिंदू नववर्ष पर श्रीभैरव भक्त मंडल के युवाओं ने आज सुबह तोलियासर तक पदयात्रा पूरी की और विश्व रक्षक भैरव बाबा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं की। अखंड ज्योत लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु तोलियासर पहुंचे व मार्ग में मिलने वाले सभी ग्रामीणों को चैत्र नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
सज गया पांडाल, आज बहेगी भक्तिरस की गंगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नववर्ष के स्वागत में श्रीभैरव भक्त मंडल द्वारा जागरण का आयोजन मुख्य बाजार में गौरव पथ पर स्थित गोपालदास चौक पर किया जाएगा। आयोजन में भजन सम्राट के नाम से प्रसिद्ध बाबा प्रकाशदास महाराज व मास्टर नानू(बफार्नी बाबा) के भजनों को सुनने का अवसर क्षेत्रवासियों को मिलेगा। दोनों संतो के द्वारा कस्बे में नववर्ष की संध्या पर भक्तिरस की गंगा बहाई जाएगी। बाजार के व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन सुनने पहुंचेगें। जागरण रात्रि 8 बजे प्रारंभ होगा तथा मंडल द्वारा आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पांडाल सजा दिया गया है व पूरे बाजार में पीले चावल दिए गए है।
आज से नौ दिवसीय सुंदरकांड का आयोजन होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चैत्र नवरात्रा से नववर्ष का स्वागत माताजी मंदिर मैढ़ स्वर्णकार भवन में नौदिवसीय संगीतमय सुंदर कांड से किया जाएगा। श्रीमैढ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ द्वारा आयोजन की तैयारियां कर ली गई है तथा पंडित कैलाश सारस्वत अपनी मंडली के साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे। संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल, मंत्री ओमप्रकाश धूपड़, कोषाध्यक्ष आशकरण सहदेवड़ा व भवन मंत्री पवन कुमार बूटण ने कस्बे के नागरिकों से शाम 7 बजे से 9 बजे तक होने वाले इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।




