May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स  22 मार्च 2023। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर विशाल धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। धर्मयात्रा की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है और कार्यकर्ता वार्डों में बैठके ले रहें है। मंगलवार को कालूबास में वार्ड नबंर 2 और 3 की बैठक सीताराम मंदिर में, आड़सर बास में सैनजी मंदिर और रामदेवजी मंदिर, माताजी मंदिर में वार्ड 29, 30, 31, 32, तथा 15, 16, 26, 27 की बैठकें ली गई। वार्ड 34, 35 की बैठक नेहरू पार्क में तथा बिग्गा बास में गणेशजी मन्दिर व मोमासर बास में ठाकुरजी मन्दिर में बैठक संपन्न हुई।

बनाएं वार्ड प्रमुख, दी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठकों में धर्मयात्रा को भव्य व विशाल बनाने की योजना पर चर्चा की जा रही है। घर घर पताका वितरण व धर्मयात्रा का घर घर निमंत्रण देने के लिए अलग अलग टोलियां बनाई गई। टोलियों के युवा घर घर पहुंच कर संपर्क कर रहें है। बैठकों में वार्डों के सक्रिय युवा, अनेक मौजिज नागरिक शामिल हो रहें है।

धर्मयात्रा में भाग लेगी दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा के आयोजन में दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति भी भाग लेंगी। आज दोपहर में मातृशक्ति की बैठक संपन्न हुई जिसमें महिलाओं व युवतियों ने धर्मयात्रा में भाग लेने का कार्यक्रम तय कर बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ने की योजना बनाई गई। बैठक में माहेश्वरी महिला समिति, तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल, राधिका सत्संग मंडली व दुर्गावाहिनी की युवतियों ने भाग लिया। बैठक में विहिप के सन्तोष बोहरा व बजरंग दल के वासुदेव सारस्वत ने धर्मयात्रा को लेकर विस्तृत जानकारी दी व मातृशक्ति को इसमें शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका लक्ष्मी सुथार, प्रखंड संयोजिका सीमा शर्मा, ज्योति सोनी, मनीषा वर्मा, सहित भारती डागा, प्रेम सोमानी, सुधा डागा, रीना सोमानी, प्रेमलता सुथार, मधु झाबक, सुनीता डागा, रेखा देवी दुगड़, कौशल्या शर्मा, भारती मोदी, अक्षिता डागा, भावना सिंधी, पूनम दरक, कंचन तापडिया, यशोध्दा सिध्द सहित अनेक युवतियां व महिलाएं शामिल हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा को भव्य बनाने को लेकर हो रही वार्डों में चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की युवतियों ने धर्मयात्रा पर की चर्चा कर बनाई योजना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप द्वारा प्रति वार्ड में वार्ड प्रमुख बनाकर दी जा रही है जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड के सक्रिय युवा व मौजिज नागरिक भाग ले रहें है।