May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। गांव बिग्गा में एक जने ने गाय चुराकर अपने घर में बांध ली और मालिक के मांगने पर देने से मना कर दिया। अब मालिक महिला ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। उमादेवी पत्नी श्रवणराम बावरी ने इसी गांव के रामकिशन पुत्र भारूराम बावरी पर उसकी गाय को चोरी कर अपने घर बांध लेने, मांगने पर लौटाने से स्पष्ट मना करने का आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस से गाय बरामद करवा उसे दिलवाने की मांग की है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश को दी गई है।