






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के पाठकों के रिश्तेदारी व व्यवसायिक संपर्क पूरे जिला क्षेत्र में है ऐसे में पाठकों की अत्यंत मांग पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा अब पूरे जिले के थानों मे दर्ज हुए मामलों को एकसाथ एक नजर में पढ़ने के लिए देने का प्रयास किया जाएगा। जिससे आप जिले भर की प्रामाणिक क्राइम रिपोर्ट से अपडेट रह सकें।
कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशा, मारपीट कर नगदी छीन ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में प्रेमगिरी पुत्र मोडगिरी गुसाई निवासी भगवानपुरा बस्ती बीकानेर ने मामला दर्ज करवाते हुए कमलजीतसिंह सरदार व दो अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी की गाड़ी किराए करके भटिण्डा गए। पीलीबंगा शहर में आरोपी कमलजीतसिंह व उसके साथियों ने कोल्ड ड्रिंक ली और आधा ग्लास कोल्ड ड्रिंक परिवादी को भी पिलाई। मुझे नशा महसूस हुआ और मै नीचे गिर गया और आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट कर मेरा पर्स जिसमें 5 हजार रूपए, आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी निकाल ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर निकाला मंदिर से, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में 80 वर्षीया लिछमादेवी पत्नी पीरूराम निवासी लाडनू ने किशनसिंह, कैलाश व उसके परिवारजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वह पवनपुरी स्थित शनि मंदिर में पूजा करने गई तो आरोपियों ने उसे व उसके साथ आई भतीजे बेटी को हाथ पकड़कर मंदिर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच एएसआई पूर्णसिंह के सुपुर्द कर दी गई है।
चोर ले गया मोटरसाइकिल, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में सुजीत कुमार पुत्र हरिराम माली निवासी एमएस कॉलेज के पीछे बीकानेर ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपनी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया व पुलिस ने जांच हैडकांस्टेबल सत्यवीर को सौंप दी है।
ट्रेक्टर चालक ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में 21 वर्षीय महेन्द्रसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राजपूत निवासी रणधीसर गजनेर ने मामला दर्ज करवाते हुए अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरे चाचा मालमसिंह मोटरसाईकिल से भानीपुरा जा रहें थे तभी एक ट्रेक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे चाचा गिर गए व उन्हें चोंटे आई है। पुलिस ने जांच एएसआई बाबूलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जातिसूचक गालियां देने व मारपीट करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में 25 वर्षीय जोगेन्द पुत्र आदूराम ढोली निवासी भाडेरा हरियासर ने लूणकरणसर निवासी विनोद विश्नोई, कमलेश बिश्नोई के खिलाफ ढाणी जाते हुए रास्ते में मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ लूणकरणसर नोपाराम भाकर को सौंप दी है।
भाई की हत्या करने का आरोप भाभी सहित एक अन्य पर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में चंपाराम पुत्र सुरजाराम नायक निवासी मूंडासर ने मूंदड़ अपने पीहर रह रही भाभी पूजा पत्नी श्रवणराम व इसी गांव के निवासी जयपालसिंह पुत्र कानिसिंह राजपूत के खिलाफ अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते 14 मार्च को उसके भाई श्रवणराम की हत्या कर दी। इसे छुपाने के लिए मूंदड़ रोही के एक कुए में शव को डाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ भवानीसिंह को सौंप दी है।
मारपीट के मामले में परस्पर दो मुकदमे दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में सुनिल कुमार पुत्र बरसिंगाराम विश्नोई निवासी फुलासर ने बज्जू के वार्ड 9 निवासी विजय कुमार पुत्र हरिराम विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए मारपीट कर जेब से दो हजार रूपए निकाल लेने का आरोप लगाया है। इसी मामले में मनोज कुमार पुत्र बिशनाराम विश्नोई ने सुनिल कुमार के खिलाफ अपने भाई के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। दोनों मामलों की जांच एएसआई बीरबलराम को सौंप दी गई है।
जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का मामला दर्ज, एक ही परिवार के 6 बाप बेटों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाने में गुरजीतसिंह पुत्र सुखबीरसिंह मजहबी सिंह निवासी घड़साना हाल निवासी रणजीतपुरा ने एक ही परिवार के 6 बाप बेटों पर लाठी व गंडासी से मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि मुखराम व बनवारी पुत्र नानकराम, राकेश, व रामेश्वर पुत्र मुखराम, रामस्वरूप व रामचंद्र पुत्र बनवारी जाट निवासी चक 3 व 4 बी एलएसएम के खिलाफ आरोप लगाएं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ अरविंद के सुपुर्द कर दी गई है।



