






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। कांग्रेस सहित सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। वह केरल के वायनाड से सांसद है और गुरूवार को गुजरात में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को लेकर 2 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही ऊपरी अदालत में चुनौती के लिए 30 दिनो की मोहलत भी दी थी। मामला 2019 का है जब लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी कैसे हो सकता है। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए थे। यह खबर अपडेट हो रही है…..



