






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। क्षेत्र में गणगौर का उल्लास नजर आ रहा है और सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने घर घर गणगौर पूजन किया। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य मांगा और युवतियों ने अनेक योग्य वर की कामना की। घर परिवार ही महिलाओं ने पूरे पीहर व ससुराल के लिए खुशहाली मांगी। घरों में देवरानी जेठानी सहित सास, बहुओं ने गणगौर पूजन किया। घर घर बाजरी व गेंहू के ढोकले बनाए गए है व गणगौर को भोग लगाया गया। अनेक घरों में आज गणगौर के उद्यापन के आयोजन किए जा रहें है। इससे पूर्व गुरूवार शाम को घरों में मीठे चावल, चूरमा व लापसी बनाकर गणगौर का सिंजारा निकाला गया व घर की बहू बेटियों के हाथों में मेंहदी रचाई गई। बता देवें आज शाम गणगौर पूजन संपूर्ण होगा। आज सुबह घर घर गणगौर पूजन के देखें आप सभी सुदंर फोटो।




















