






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। राजस्व तहसील नोखा परंतु विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में शामिल होने वाले गांवों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक सक्रियता कम ही देखने को मिलती है लेकिन कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने विधानसभा क्षेत्र के गांव बीदासरिया, मसूरी, साधासर, लालमदेसर छोटा, लालमदेसर बड़ा आदि में जनसम्पर्क कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। इन गांवों में भादू ने नुक्कड़ सभाएं की एवं भाजपा द्वारा देश भर में किए जा रहे अलोकतांत्रिक कार्यों की जानकारी दी। भादू ने देश में लोकतंत्र एवं आपसी सौहार्द बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। भादू ने आजादी के 60 वर्षों तक कांग्रेस द्वारा देश भर में विकास करने एवं मोदी सरकार द्वारा 2014 के बाद लगातार सार्वजनिक उपक्रमों को अपने मित्रों को बेच देने का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र नागरिकों के अधिकाधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान मसुरी से सरपंच संग्रामराम, नारायणराम हुड्डा, पन्नाराम घणघस, कालूराम घणघस, रामनारायण घणघस, छगनाराम नाई, गोरधनराम तर्ड, लालमदेसर सरपंच हीराराम मेघवाल, रामकरण गोदारा, मुन्नीराम गोदारा, रामकिशन तर्ड, केसुराम तर्ड, भंवरलाल सारण, रूपाराम गोदारा, जयप्रकाश भादू, जयनारायण गोदारा, नरसीराम गोदारा, नानूराम गोदारा, प्रभूराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।




