






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम को अंधेरा ढ़लने के बाद प्रशासन की गाडियां दौड़ी और अवैध खनन करने वाली जेसीबी, ट्रेक्टरों को दौड़ाया। कस्बे के आस पास के ऐतिहासिक मिट्टी के धोरे तो मिट्टी माफिया की भेंट चढ़ चुके है और बिना किसी रोकटोक के क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन बेधड़क लंबे समय से चल रहा है। अब थोड़े बहुत बचे हुए धोरों के रूप में नानुदेवी स्कूल के पीछे पालिका भूमि पर धोरे है और उन्हें भी तेजी के साथ मिट्टी माफिया निगल रहा है। ऐसे में शनिवार शाम को भी वहां जेसीबी की मदद से व्यापक पैमाने पर मिट्टी का दोहन हो रहा था। इस दौरान जागरूक मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्टर को सूचना देकर मिट्टी हटा कर अतिक्रमण करने की सूचना दी। इस पर कलेक्टर के निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुवा ओर मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर से मिट्टी का दोहन कर रहे ट्रेक्टर ट्रॉलियों, जेसीबी को वहां से भगाया। प्रशासन की सक्रियता के बाद शनिवार शाम को तो यह रुक गया लेकिन स्थाई प्रतिबंध और कड़े निरीक्षण के अभाव में आये दिन बड़े पैमाने पर मिट्टी का दोहन क्षेत्र में होता है और क्षेत्र की पहचान मिट्टी के दौरे लगातार विलुप्त होते जा रहे है।







