






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार सुबह सुबह बाबा श्याम के जयकारे गूंजे, गाजे-बाजे पर कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी और श्याम भक्त नाचते हुए दौड़ पड़े। कस्बे के आडसर बास खाटू श्याम मंदिर से खाटू धाम के लिए डाक ध्वजा की रवानगी रविवार सुबह हुई। डाक ध्वजा की रवानगी पूरे कस्बे में जुलूस पूर्वक हुई और रास्ते मे जम कर गुलाब के पुष्पों की वर्षा की गई। नेशनल हाइवे पर पहुंच कर पीले कपड़ो में सजी श्याम सेना के जवानो ने स्पीड पकड़ी ओर दौड़ लगानी शुरू की। सभी जातरू श्रीडूंगरगढ़ से खाटू तक कि करीब 200 किलोमीटर की दूरी आज शाम तक पूरी करेंगे और श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालुओं की डाक बाबा को समर्पित करेंगे। रवानगी से पहले आडसर बास मंदिर में विशेष ज्योत की गई और खाटू तक नही जा पाने वाले श्रद्धालुओं ने चांदी की ध्वजा के साथ अपनी अपनी मन्नतों की डाक बांधी।








