August 30, 2026
IMG-20230315-WA0023

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2023। शनिवार को घर में ही खड़ी एंबुलेंस स्टार्ट करते हुए एक आरोपी को परिवादी ने पकड़ा तो उसने परिवादी के पेट में चाकू घोंप दिया। मामला पुनदलसर निवासी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ है। जेएनवीसी थाने मे राजूराम पुत्र चोखाराम मेघवाल निवासी कोटड़ी, बीकानेर ने सोनू पुत्र मदनलाल नायक निवासी पुनदलसर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरे घर की बाखल में खड़ी एंबुलेंस को आरोपी स्टार्ट कर रहा था। तब मैं भाग कर गाड़ी के पास गया तो गाड़ी के अदंर से सोनू निकला जिसे मैंने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने मुझे जान से मारने की नियत से मेरे पेट में चाकू घुसा दिया। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच एएसआई नैनूसिंह को सौंप दी है।