






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2023। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने आज गांव बाना व रिड़ी में तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गोदारा ने केन्द्र सरकार को जमकर कोसा व पीएम मोदी को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है और कांग्रेस लगातार देश में सौहार्द व साथ का हाथ बढ़ा रही है। गोदारा ने ग्रामीणों से बढ़चढ़ कर कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया। गोदारा ने गांव बाना व रिड़ी में गलियों से पदयात्रा निकाली व सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या उपस्थित युवाओं ने कांग्रेस विजय के नारे लगाए और सभाओं में मौजूद रहें। दोनों गांवो में ग्रामीणों ने गोदारा का स्वागत सम्मान किया। गांव बाना में प्रधान मद गौशाला में हुए एक करोड़ 12 लाख के निर्माण कार्यों का तथा रिड़ी में 2 करोड़ 12 लाख के बिग्गाजी मंदिर में टिन शेड, सड़कों के निर्माण कार्य लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पंचायत समिति द़्वारा किए जा रहें जनहित के कार्यों के बारे में जानकारी दी। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विमल भाटी, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण जाखड़, बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, ऊपनी सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, धीरदेसर चोटियान सरपंच रामचंद्र चोटिया, बाडेला सरपंच हेमाराम खिलेरी, कल्याणसर नया सरपंच आईदान गोदारा, बरजांगसर सरपंच रामनारायण नाथ सिद्ध, जाखासर सरपंच समुद्रराम सारण, जालबसर सरपंच बेगराज लुखा, दुलचासर सरपंच मोडाराम महिया, उदरासर सरपंच किशन गोदारा, जिलापरिषद सदस्य टेमाराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य पोकरनाथ सिद्ध, दुलाराम गोदारा, सत्यनारायण बाना, मनोज पारख, हीराराम जाट, श्यामसुंदर दर्जी, मनोज सुथार, सीताराम बाना, प्रभुराम बाना, भागीरथ बाना, गंगाराम बाना, मदन जाखड़, रेखाराम कालवा, बींझाराम जाखड़, गणेशाराम जाखड़, भानीनाथ सिद्ध, चंदूनाथ सिद्ध, रामनिवास सिद्ध, मनोज, रामनिवास जाखड़, राजू जाखड़, चुन्नाराम जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, मदनलाल जाखड़, सांवरमल जाट, सायर खान, रेखाराम मेघवाल, हनुमाना राम, लक्ष्मीनारायण, रामेश्वरलाल जाखड़, रामूनाथ, पुरखनाथ जाखड़, केसराराम जाखड़, रघुनाथ कुकणा, मोटाराम, जेठाराम जाखड़, पूसाराम बाना, मांगीलाल बाना, मालाराम बाना, उदाराम बाना, नारायण दास स्वामी, रामचंद्र बाना, भूराराम बाना, रतनाराम बाना, राकेश सिद्ध, पूर्णनाथ बाना, लूणाराम बाना, शंकराराम बाना, रामेश्वरलाल बाना, श्रीराम बाना, तेजाराम बाना, देवीलाल, बंसराज बाना, बनवारीलाल बाना, हुकमाराम बाना, सुखराम, मेघाराम, केसराराम मेघवाल, सहीराम बाना, पूनमचंद बाना, रूपाराम नायक, राम नायक, श्रीराम बाना, पूनमचंद बाना, प्रभुराम बाना, रामचंद्र बाना, मेघाराम बाना, जैसाराम, तोलाराम जाखड़, रामप्रताप नैण, मदनलाल नैण, रामप्रताप नैण, गोरखनाथ सिद्ध, चंदूनाथ सिद्ध, बनीनाथ सिद्ध, श्रीराम जाखड़, लालनाथ सिद्ध, धन्नाराम जाखड़, भोमाराम कुकणा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे है।




