






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की छोटी बड़ी खबरें एक साथ सोमवार की न्यूज ब्रीफिंग में।
पुलिस के हत्थे चढ़ा भगौड़ा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने वर्षों से भगौड़ा घोषित एक अपराधी को रविवार को पकड़ा गया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोईने बताया कि वर्ष 2009 में मारपीट के एक मामले में न्यायालय द्वारा स्थाई वांरटी घोषित दुदा उफ जगसी राजपूत को रविवार को श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर से पकड़ा गया है। आरोपी वारदात के बाद गुजरात भाग गया था एवं अब लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पालिका से नाराज व्यापारी जता रहे है रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कई ऐसी छोटी छोटी समस्याएं है जो पालिका द्वारा केवल सामान्य से ध्यानाकर्षण के साथ ही समाप्त हो सकती है लेकिन फिर भी बरती जा रही उदासीनता के कारण आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ दिनों पूर्व बाजार में विजय स्टोर के आगे खुले चैम्बर पर ढक्कर लगाने की मांग हो या चैम्बरों में डाले गए नालियों के ज्वाईंट हो व्यापारियों को बाजार में रोष ही जताना पड़ रहा है। व्यापारियों के आक्रोश के बाद जहां विजय स्टोर के आगे खुले चैम्बर पर ढक्कन तो लगा दिए गए लेकिन पुरानी घास मंडी में व्यापारी अभी भी हर दिन किचड़ में बैठने को मजबुर है। इस संबध में सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया ने बताया की पुरानी घास मंडी में चैम्बर में डाले गए ज्वाईंट को छोटा रखने के कारण आए दिन पानी ओवरफ्लो होकर आस पास ही एकत्र हो जाता है। इस संबध में कई बार पालिका को अवगत करवाया लेकिन सुनवाई नहीं होने से जनता परेशान है। सोमवार को भी इस संबध में पालिका प्रशासन को ज्ञापन चौरडिया द्वारा दिया गया है।

शैक्षिक भ्रमण से रोमांचित हुए विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को क्षेत्र के गांव राजेडू के राउमावि के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण श्रीडूंगरगढ़ में स्टेशन रोड़ पर स्थित पीएनबी ब्रांच में किया गया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक मोहम्मद आदिल ने विद्यार्थियों को बैंक कि कार्यप्रणाली समझाई गई एवं बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बैंक द्वारा सीएसआर के तहत विद्यालय को खेलकूद सामग्री प्रदान की गई। कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक नरेंद्र दयाल ने किया एवं विद्यालय के शिक्षक गिरधारीलाल डेलू, हेतराम गरूवा, रमेश कुमार व विद्यालय प्रबधंन समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गरुवा ने आभार जताया। उपप्रबंधक अमित धवल द्वारा धन्यवाद दिया गया।




