May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। कल से तीन दिन मौसम में फिर बदलाव रहेगा व बादल छाने के साथ कहीं कहीं बरसात भी होगी। मौसम विभाग जयपुर की माने तो अगले दो दिन राजस्थान में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। केंन्द्र के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 व 30 मार्च को मौसम मे परिवर्तन आएगा। 29 मार्च को बीकानेर व जैसलमेर जिलों मे कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है तथा शेश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में एक बार पुन मध्यम व तीव्र आंधी-बारिश, अचानक तेज हवाएं तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं 31 मार्च को विक्षोभ का प्रभाव राज्य के उत्तरी भागों में होगा जिससे बीकानेर जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन बारिश के रूप में रहेगा। शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।