






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2023। पिता को शराब के साथ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक पुत्र ने चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार देर रात दर्ज मामले में लिछमणराम मेघवाल निवासी सांडवा हाल निवासी धनेरू रोही ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मृतक रामेश्वरलाल धनेरू रोही स्थित खेत में बनी ढाणी में रहते है। 3-4 दिन पहले खेत पड़ौसी पुरखाराम पुत्र पूर्णाराम मेघवाल के साथ झगड़ा हुआ और आपस में मारपीट भी हुई थी। गत 30 मार्च को उसके पिता रामेश्वरलाल पुत्र प्रेमाराम पड़ौसी की ढाणी में गए तो वहां मौजूद आरोपी पुरखाराम पुत्र पूर्णाराम मेघवाल, श्रवणसिंह पुत्र सुल्तान सिंह राजपूत, अन्नेसिंह पुत्र भँवरसिंह और मुन्नेसिंह पुत्र कुशलसिंह राजपूत ने मेरे पिता को धोखे से शराब के साथ जहरीला पदार्थ पिलाकर मारपीट की। मारपीट के दौरान प्राईवेट पार्ट पर चोट लगने से मेरे पिता बेहोश हो गए। चारो आरोपी उसके पिता को बेहोशी की हालत में छोड़कर घर चले गए। परिवादी ने बताया कि वह अपने पिता को बीदासर अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



