






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2023। शुक्रवार को सेरूणा थाने की पुलिस हाइवे पर एक्टिव नजर आई और पुलिस ने यहां 21 चालान काटे। प्रशिक्षु थानाधिकारी सविता ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी व पालना के समझाइश की। सविता ने दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी नहीं बैठने, हेलमेट लगाने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौते लापरवाही के कारण होती है और यातायात नियमों के पालन से इसमें कमी लाई जा सकती है। ढाका ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत 21 चालान काटे।



