May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2023। श्रीडूंगरगढ़ में 4 अप्रैल को महाप्रज्ञ आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण समाजसेवी बजरंगलाल सेठिया द्वारा किया जाएगा। तेरापंथ भवन ऊपरलो में महाप्रज्ञ जन कल्याण केन्द्र में सुबह सवा दस बजे आयोजित समारोह में औषधालय का शुभारम्भ होगा। इस दोरान आयुर्वेद विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी सहित तेरापंथ समाज व अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सेठिया ने टाइम्स को बताया कि कोरोना काल ने हमारे जीवन में आयुर्वेद का महत्व स्थापित कर दिया है। हमारे शहर में नागरिकों को उच्च स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध हो सके इसलिए इस नए प्रकल्प का प्रारंभ किया जा रहा है। सेठिया ने बताया कि आम जन को ऐलोपैथी पर निर्भरता से राहत मिलेगी व आयुर्वेद में उनका ईलाज हो सकेगा। इस दौरान कस्बे के मौजिज नागरिक उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।