May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2023। वाह शेर, ये उठा, दे पटक के शोर के बीच कुश्ती का जबरदस्त रोमांच तेजा मंदिर में परिसर में गूंज उठा। स्व पहलवान विजयपाल गोदारा की 24वीं स्मृति में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में 11 महिला पहलवानों सहित 114 पहलवानों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। दो दो मैच एक साथ करवाए गए और फाइनल मैच में जमकर दर्शकों ने हूटिंग की। इस दौरान विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया और मंच पर विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व प्रधान दानाराम भामूं, समाजसेवी श्यामसुंदर आर्य, भगवानाराम गोदारा, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, रिड़ी सरंपच हेतराम जाखड़, वीर तेजा मंदिर धर्मशाला कमेटी के प्रभूराम बाना, छात्रावास अधिक्षक श्रवणकुमार भामूं, विजयपाल गोदारा परिवार के रामेश्वरलाल गोदारा, नारायणनाथ सिद्ध, हरिराम नैण, चांदराम चाहर, सहीराम आदि मंचासीन रहे और कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन विशाल स्वामी ने किया। इस प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया गया। जिसे रविवार शाम ढ़लने तक 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा। आप भी इस रोमांचक कुश्ती का लाईव देखने के लिए टाइम्स के फेसबुक पेज को लाईक करें, शेयर करें। https://fb.watch/jFnMP2Ls7V/

पूनम दंगल केसरी महिला व छगन दंगल केसरी पुरूष बनें, ये रहें विजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शानदार मैच प्रदर्शन के साथ ही समापन समारोह भी हुआ। सभी विजेताओं को अतिथियों ने चमचमाती ट्राफिंया व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दर्शक दीर्घा में विधायक महिया सहित अनेक मौजिज नागरिकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढाया व कुश्ती दंगल का आनंद लिया। अनेक खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को नगद राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दंगल केसरी सीकर के छगन मीणा को 11 हजार नगद व ट्राफी दी गई। दंगल किशार अमित कुमार, दंगल कुमार आदित्य तावणियां रहें। सेवाधाम के युवा राकेश, अनुप, रवि, दीपिका, लतीषा, मोनिका, अजय, अंकेश ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता। इसके अलावा वेट कैटेगरी में 76 से ऊपर भारवर्ग में जेतसर में लालचंद प्रथम स्थान पर रहें, राहुल श्रीडूंगरगढ़ उपविजेता रहें। 73-76भार वर्ग में जयहिंद एकेडमी के जगमाल व उपविजेता रोहतक के रवि, 69-72 भार वर्ग में श्रीडूंगरगढ़ अंकित विजेता और सूडसर के हरिराम उपविजेता रहें। 63-68 भार वर्ग में अरविंद प्रथम व मोमासर के गोपीराम द्वितीय स्थान पर रहें। 58 से 62 वर्ग में बाड़मेर का रफीक व बीकानेर के लालसिंह द्वितीय स्थान पर रहें। 53 से 57 बीकानेर के रामकिशन प्रथम स्थान पर रही और जालबसर के हड़मान द्वितीय स्थान पर रहें। 49 से 52 भाग वर्गमें विजेता सोहन पाटील व उपविजेता आदित्य रहें। 45 से 48 भार वर्ग में बीकानेर के पहलवान आदेश विजेता व बीकानेर के ही अभिजित उपविजेता रहें। 41 से 44 भार वर्ग में हामूसर के अजय विजेता व बीकानेर के विक्रम उपविजेता रहें। 36 से 40 भार वर्ग हामूसर के सांवरमल व कुंतासर के भागीरथ उपविजेता रहें। वहीं 1 से 35 भार वर्ग में हामूसर के जितिन प्रथम व बीकमसर के आगाज उपविजेता रहें। वहीं महिला वर्ग में दंगल कुमारी हामूसर की अंजली तथा उपविजेता श्रीडूंगरगढ़ की लतीषा रही। दंगल किशोरी हामूसर दीपिका बनी तथा उपविजेता भी हामूसर की मोनिका रही। दंगल केशरी हामूसर की पूनम रही तथा श्रीडूंगरगढ़ की श्वेता उपविजेता रही।

इनका किया सम्मान, ये रहे कर्मवीर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन के दौरान बाहर से आए कोच व रैफरी राजेश फोगाट, धर्मपालसिंह, जगनसिंह पूनिंया, लक्ष्मण सारस्वत, रामलाल सिहाग, निराणाराम बिस्सू, सहीराम गोदारा, श्यामलाल भामूं, नितिन जांगीड़, मुकेश सिंह, रामप्रताप, रामप्रसाद, लक्ष्मीनारायण भादू आदि  को सम्मानित किया गया। समापन पर समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने इस पूरे आयोजन की रूपरेखा बनने से लेकर आज सम्पूर्ण होने तक विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। आर्य ने बताया कि कार्यकर्ता के रूप में जसवीर सारण, रामप्रताप जाखड़, सुशील सेरडिया, लेखराम गोदारा, हंसराज गोदारा, जैसाराम भादू, मोहनलाल ज्याणी, राजपाल गोदारा, जगदीश भामूं, रामलाल जाखड़, भंवरलाल जाखड़, हडमान महिया, हरिराम पूनियां, लिच्छूराम जाखड़, रामेश्वरलाल चोटिया, अनोप पूनियां, हजारी सारण, सहीराम आदि ने नीवं की भूमिका निभाई एवं कर्मवीर बन कार्यक्रम को सफल बनाया।