May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रेल 2023। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सालासर बालाजी के दरबार में पहुंच कर धोक लगाने के लिए गत 2 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए सालासर पैदल यात्री संघ कालूबास ने बुधवार शाम को धोक लगाई। संघ के बैनर तले 125 से अधिक जातरुओं और सेवादारों ने जयकारों के साथ बाबा के धोक लगा कर अपनी कामनाएं पूर्ति की अरदास की। दर्शन से पूर्व संघ की विश्राम स्थली भीमसर प्याऊ में विशेष ज्योत और पूजा अर्चना की। इस दौरान संघ द्वारा 37वीं फेरी पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगातार पदयात्रा करने वाले वरिष्ठ जातरुओं ओर संघ के सहयोगियों, सेवादारों का सम्मान किया गया। संघ अध्यक्ष रामवतार पाण्डिया में बताया की यात्रा की पूर्णाहुति बुधवार को धोक लगाने के दौरान सवामणी चढ़ा कर की गई और इस सवामणी के प्रसाद का वितरण श्रीडूंगरगढ़ वापसी पर गुरुवार शाम को कालुबास के पारीक चौक पर स्थित हनुमानजी मंदिर में विशेष पूजन के बाद जातरुओं, श्रद्धालुओं में किया जाएगा।