May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बुधवार शाम को आसमान में बादल छाने लगे और अंधेरा होने के साथ ही तेज हवाओं का दौर प्रारंभ हो गया है। मौसम ने जबरदस्त पलटा खाया और बिजलियों की भारी के साथ गरजना के साथ कई गांवो में जमकर बादल बरसे। अंचल के गांव उदरासर, पूनरासर, मणकरासर, जालबसर, डेलवां, लोढेरा, बीरमसर, लाखनसर, सुरजनसर, ठुकरियासर, धोलिया, आड़सर, धीरदेसर पुरोहितान, चोटियान, रीड़ी, केऊ, ऊपनी, बरजांगसर, जाखासर में रात की आंधी व बरसात से नुकसान हुआ है। हवाएं इतनी तेज थी की खेतों में कटाई की हुई उपज बिखर गई। कहीं पेड़ टूटे तो कहीं खंभे भी गिर गए है। ध्यान रहें मौसम विभाग ने कल शाम को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर में मध्यम रफ्तार से हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने आज से मौसम साफ होने की सूचना दी है। आगामी पांच दिन तक मौसम साफ रहने व 11-12 अप्रेल से मौसम पुन खराब होने की बात विभाग ने कही है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बेमौसम बरसात ने इस बार फसलों को चौपट कर दिया है व अब भी किसानों को फसल कटाई करने व उपज को एकत्र करने में मुसीबत नजर आ रही है।
राज के साथ राम से नाराज किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने कर्म को ही पूजा मानकर खेती बाड़ी में जुटे किसान राज और राम से नाराजगी जता रहें है। किसान गोपालराम ने बताया कि रबी की फसल में शत प्रतिशत नुकसान हुआ है। फसलें बर्बाद हो गई है और किसानो पर बिजली बिल भी कर्ज की राशि से भरने की नौबत आ गई है। किसान बीरबलराम ने बताया कि इस बार बेमौसम की बरसात, ओलावृष्टि ने किसान को बेबसी के आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया है। वंदे मातरम मंच के अध्यक्ष तेजाराम सुथार ने बताया कि बुवाई के समय तापमान अधिक, उगाई के समय बेमौसम बरसात, पकाई के समय ओलावृष्टि और कटाई के समय तेज अंधड़ ने किसानों का चैन हराम कर दिया है। सुथार ने कहा कि गांव जालबसर की रोही में अनेक खेत ऐसे है जिनमें ट्रेक्टर चलाने की जरूरत नहीं बची है खेत पूरे के पूरे ऐसे खाली हो गए है। किसानों की 6 माह की रात दिन की मेहनत राम ने चौपट कर दी और राज से किसान आस लगाए बैठे है। कृषक भींयाराम चौधरी ने बताया कि बरजांगसर में किसानों को रात के अंधड़ से भारी नुकसान हुआ है। किसान दुलदास स्वामी ने कहा कि फसल की बुवाई से लेकर उपज लेने तक मौसम ने खराबा ही किया है और अब किसान को उम्मीद राज से ही है। वहीं राकेश कुमार ने चिंतित होकर बताया कि कर्ज की राशि से इसी बार खेत में ट्यूबवैल बनवा कर खेती की और पहली ही बार में मौसम ने कर्जदार बना दिया है। बुरी तरह से परेशान चुन्नीलाल ने बताया कि मौसम ने सब अरमान चौपट कर दिए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में रामनिवास गोदारा के खेत में तीन पोट टूट गए है व ट्रांसफार्मर गिर कर टूट गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भींयाराम भारूराम के खेत में अंधड़ से उड़ी फसल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भींयाराम भारूराम के खेत में अंधड़ से उड़ी फसल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के एक खेत में तेज अंधड़ से टूटी खेजड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के अनेक किसान हो रहें है बुरी तरह से परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के अनेक किसान हो रहें है बुरी तरह से परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज अंधड़ से डिग्गी में आ गिरी बाड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज अंधड़ से डिग्गी में आ गिरी बाड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चने की फसल बिखर गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर नया की रोही में तेज आंधी से बिखरी चने की फसल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज अंधड़ से डिग्गी की पाल टूटी।