






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2023। हनुमान जन्मोत्सव पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा के दर्शन किए है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने भी बाबा के दर्शन किए व पुजारी वर्ग ने उनका सम्मान किया। एसपी ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व जरूरी दिशा निर्देश दिए। यहां सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका सहित पुलिस जवान मौजूद रहें। पुलिस के जवानों ने तीन दिन से मेले की व्यवस्थाएं में सेवाएं दे रहें है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर की भव्य सजावट की गई है व बाबा का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना संपन्न की गई है। प्रदेश सहित देश भर से आए भक्तों ने बाबा के धोक लगाई व अपनी मन्नतें मांगी है। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी है और बाबा को 11 क्विंटल चूरमें का भोग लगाया गया है। नीचे दी गई फेस बुक लिंक में देखे मेले की रौनक, फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें जिससे आप क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रह सकें।











