May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2023। राज्य भर में 31 जनवरी तक रिक्त नगरपालिका के रिक्त हुई सीटों पर चुनाव प्रक्रिया इसी माह प्रारंभ होगी। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 2 के भाजपा पार्षद रामेश्वर मेघवाल का देहांत हो जाने से एक सीट रिक्त हुई जिसके चुनाव 7 मई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर इसी माह लोक सूचना जारी करने की तिथि 24 अप्रेल को दी है। नामांकन पत्रों की संविक्षा की तिथि 26 अप्रेल, अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 28 अप्रेल, चुनाव चिह्न का आंवटन होगा 29 अप्रेल को, मतदान की तिथि होगी 7 मई रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक। मतगणना की तिथि 8 मई सोमवार को सुबह 9 बजे होगा। बता देवें इसके साथ ही पूरे राज्य 12 नगरपालिकाओं की 14 रिक्त सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।