






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2023। पूनरासर में चल रहे विश्व प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर में चल रहे जन्मोत्सव मेले के दौरान अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे एक युवक को शेरूणा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था और गुरूवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बतायाक फतेहपुर थानाक्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी युवक कमलेश ढ़ाका को न्यायालय में पेश कर आगामी अनुसंधान के लिए रिमांड मांगा गया था। जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए एक दिन का पीसी रिमांड पुलिस को दिया है। पुलिस आरोपी से हथियार कहां से लाने, किस वारदात की फिराक में होने आदि की जानकारियां जुटा रही है।



