May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। भाजपा नेता के साथ लाठी से मारपीट कर गंदी गालियां देकर गले से चेन छीन लेने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि मोमासर बास निवासी 53 वर्षीय सहीराम सायच पुत्र सालुराम जाट ने दुकानदार श्रीभगवान पुत्र मालचंद मोहता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। भाजपा नेता सहीराम ने पुलिस को बताया कि जयपुर निवासी राजवीरसिंह पुत्र रामकुमारसिंह राजपूत की मुख्य बाजार स्थित दुकान की देखरेख वह करता है। उसने बताया कि 6 अप्रेल की शाम करीब सवा पांच बजे मैं शंकरलाल व मामराज सहित दुकान की छत संभालने गया तो आरोपी दुकान से लाठी लेकर आया और गंदी गालियां देने लगा। जब मैंने मना किया तो आरोपी ने मारपीट कर गले से चैन छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंप दी है।