May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। चापलुसी के चंगुल में व्यक्ति फंस ही जाता है और फिर आर्थिक युग में आस्तीन के सांप निकलने वाले लोग जिनके साथ काम करते है उन्हीं के विश्वास की हत्या कर उन्हें लाखों का चुना लगाने से बाज नहीं आते है। ऐसा ही मामला देखने के मिला है श्रीडूंगरगढ़ थाने में। जहां एक पीड़ित व्यापारी अपने यहां काम करने वाले एक युवक के साथ एक अन्य युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि महिया अक्षय उजाला प्राईवेट लिमिटेड के प्रोपराईटर रणवीर कुमार महिया निवासी संगरिया ने पुलिस को बताया कि आड़सर गांव में उसका सोलर रूफटॉप का काम करने का ऑफिस था जहां उसका रिश्तेदार युवक जगदीश ढाका पुत्र धर्मवीर जाट निवासी गोलवाला निवादान, पीलीगंबा काम करता था और यहां कपिल सारण निवासी पुत्र रामकुमार सारण निवासी बोलीवाला, संगरिया का आना जाना था। दोनों ने मिलीभगत से उसे 100 सोलर प्लांट लगाने का काम दिलवाने की बात कह कर परिवादी से दो खाली चैक, दो सादे स्टांप और सफेद कागजों पर बतौर सिक्यूरिटी हस्ताक्षर करवा लिए। परिवादी ने आरोपियों से कहा कि धोखा मत कर लेना तो आरोपियों ने विश्वास भी दिलाया कि आप हमारे जानकार रिश्तेदार हो हम आपको धोखा नहीं करेंगे। परंतु आरोपियों ने छलकपट व जालसाजी से परिवादी के बैंक अकांउट से लाखों रूपए निकाल लिए व एक रिहायशी भूखंड का फर्जी इकरारनामा तैयार करवा लिया। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई करेंगे।