






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार तीसरी बार बढ़ गई है। श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल की कीमत 111.33 रूपए प्रति लीटर हो गई है वहीं डीजल 96.57 रूपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं स्पीड ऑयल 120.99 रूपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 20 मई की सुबह पेट्रोल यहां 110.39 व डीजल 95.66 रूपए हुआ था। वहीं आज फिर कीमतें बढ़ने से आमजन की चिंताए भी बढ़ गई है।
9 दिन में तेल की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। शनिवार सुबह से नई कीमतें लागू हो गई है। जानकारी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव होने को इसका कारण बता रहें है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गए है। कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रही तो पेट्रोल डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती है।






