May 21, 2026
evening

गौहत्या बंद करने की मांग को लेकर 2250 किमी पैदल चल चुका महावीर, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश में गौहत्या पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग को लेकर बीकानेर के एक अनूठे गौ भक्त महावीर सिंह राजुपरोहित ने गौरक्षा संकल्प राष्ट्रीय पदयात्रा अभियान के तहत अभी तक 2250 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण कर ली है। अब इसी संकल्प के साथ वे बीकानेर से वृंदावन तक 550 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले है। इस गौभक्त के गुरूवार सुबह करीब 11.30 बजे विश्वकर्मा भवन पहुंचने पर क्षेत्र के युवाओं ने अभिनंदन किया। महावीरसिंह ने वर्ष 2019 में अपना यह अभियान शुरू किया था एवं अभी तक बीकानेर से अंबाजी, गुजरात 500 किलोमीटर, जालौर से धूमड़ा माताजी तक 450 किलोमीटर, बीकानेर से उज्जैन महाकाल तक 750 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर ली है एवं अब वृंदावन की यात्रा शुरू की है। महावीरसिंह ने बताया कि गौहत्या बंद करवाने के लिए प्रति व्यक्ति संकल्प लें एवं सभी गौशालाएं आत्मनिर्भर हों इसके लिए गोबर-गौमूत्र का उपयोग करें, यह प्रेरणा प्रत्येक यात्रा में मिलने वाले सभी श्रद्धालुओं को दी जाती है। महावीरसिंह के अभिनदंन कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के सत्यनारायण स्वामी, आंनद जोशी, गणेश शेखावत, श्याम गिरी, संदीप, विष्णु, मुकेश जोशी, श्रीभगवान, गणेश कायल, पूनमचंद सुथार आदि शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवकों ने किया गौभक्त का अभिनंदन।

30 तक करवा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराज गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करवाने की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ा दी गई है। मोमासर निवासी ई- मित्र संचालक पवन सैनी ने बताया कि महाराज गंगासिंह विश्वविद्यालय के बीए, बीकॉम, बीएससी, प्रथम वर्ष के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करवाने की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। सभी विद्यार्थी अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करवाने से वंचित विद्यार्थी अब 30 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करवा सकेंगे।

छात्र संगठन एबीवीपी ने खोला सहायता केंद्र, की विद्यार्थियों की मदद। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में गुरूवार को विद्यार्थी सेवा टेबल लगाकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों की मदद की। इस दौरान परिषद के नगर मंत्री लालचंद मेघवाल, रणजीत बावरी, राज सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। छात्र नेताओं ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को डोक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फीस से संबंधित जानकारी दी व उनके डॉक्यूमेंट पूरे करवाने में भी मदद की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी ने खोला विद्यार्थी सहायता केंद्र।