May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में श्रीडूंगरगढ़़ विधानसभा क्षेत्र के गांव साधासर व सोवा में दो दो तथा कुचोर में एक ट्यूबवेल स्वीकृत हुआ है। महिया ने बताया कि बीकानेर क्षेत्र में सर्वाधिक नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति श्रीडूंगरगढ़ में दी गई है। विधायक महिया ने ऊर्जा एवं जल मंत्री बी.डी.कल्ला का आभार प्रकट किया। इसके लिए सवा एक करोड़ की राशि जारी की गई है। इन गांवों में व्याप्त पेयजल किल्लत के आधार पर जलदाय विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनवाकर जयपुर भिजवाए गए थे। इन स्वीकृतियों पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला का आभार जताया है। वहीं इन सभी गांवों के ग्रामीणों ने भी पेयजल किल्लत की समस्या के समाधान हेतु राज्य सरकार से ट्यूबवेलों की स्वीकृतियां दिलवाने पर क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।