






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2020। आज श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना विस्फोट हुआ और 10 के बाद अभी 13 पॉजिटिव और रिपोर्ट हुए है। गुरूवार को लिए गए 48 सैपंल में 13 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है आज के दिन 23 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। कस्बे सहित गांवो में भी संक्रमण पैर पसार रहा है। आज कस्बे के कालूबास में वार्ड 26 में 3 संक्रमित, वार्ड 27 में 1 संक्रमित, वार्ड 29 में एक संक्रमित, वार्ड 22 में एक, वार्ड 30 में एक, आड़सर बास के वार्ड 26 में एक, वार्ड 20 में एक, तथा एक और आड़सर बास में ही, बिग्गाबास वार्ड 18 में 2 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इनके अलावा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक और व उपखंड के गांव टेऊ में एक संक्रमित आएं है। कस्बे के एक नागरिक ने बीकानेर सैंपल दिया वह भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है।



