May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। खनन विभाग, परिवहन विभाग व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हाइवे पर 10 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया है। इनके पास क्षमता से अधिक गिरिट भरी पाई जाने से ट्रकों को थाने के सामने ही खड़ा करवा लिया गया है। परिवहन विभाग के आरटीओ सुरेंद्रसिंह बेनीवाल की अगुवाई में 10 ट्रकों पर करीब 3 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने जुर्माना वसूल करते हुए चालकों को सख्त हिदायत भी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 ट्रकों को पकड़ कर वसूला लाखों का जुर्माना।