






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद में गिरदावरी के बाद टोकन में गड़बड़ी के आरोपों की आवाज उठने लगी है। एमएसपी पर खरीद के जिले भर में 70572 टोकन पंजीकरण हुए है। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में 18303 टोकन पंजीकृत हुए है। श्रीडूंगरगढ़ उपकेंद्र पर 1872 श्रीडूंगरगढ़ ए पर 5614 और केंद्र सी पर 5614 टोकन पंजीकृत हुए है। वहीं सांवतसर केंद्र पर 1416 टोकन, जोधासर व लिखमादेसर केंद्रों पर 1871-1871 टोकन पंजीकृत हुए है। श्रीडूंगरगढ़ अचंल में 18303 टोकन पंजीकृत हुए जिनमें मूंग के मात्र 119 टोकन है व शेष सभी टोकन मूंगफली के काटे गए है। अनेक किसान व ग्रामीण टोकन पंजीकरण की सूची जारी किए जाने की मांग कर रहें है। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा सहित ने कहा कि मूंगफली खरीद क्षेत्र में भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। ऐसे में किसानों का विश्वास खरीद पर हो इसके लिए जरूरी है कि सरकार व प्रशासन टोकन की सूची जारी करें जिससे किसानों को पता चल सकें कि टोकन किसके कटे है। क्योंकि हर गांव में वंचित किसान परेशान हो रहें है। किसान ई मित्रों पर पंजीकरण करवाते उससे पूर्व टोकन पोर्टल बंद कर दिया गया। डॉ माचरा ने बाजार भाव व खरीद के भावों में आए अंतर के कारण हर एक किसान को लाभ दिए जाने की मांग करते हुए टोकन की संख्या बढ़ाए जाने व वंचित किसानों का पंजीकरण करवाने की मांग की है।
समर्थन मूल्य पर किसानों की पूरी मूंगफली खरीद करने की मांग, ग्रामीण मिले अधिकारियों से दिए ज्ञापन।
श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। ऊपनी के ग्रामीण आज उपखंड अधिकारी कार्यालय और जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सीएम व सहकारिता मंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिए और किसानों की मूंगफली की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीद करने की मांग रखी। किसानों ने बताया कि बड़े परिवार वाले किसानों के अधिक भूमि पर मूंगफली की उपज अधिक होती है और केवल 40 क्विंटल खरीद से किसानों को लाखों का नुकसान होता है। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार भाव से एमएसपी 2500 रूपए अधिक है। पूरी खरीद हो तो किसान लाभ में रहेंगे और किसान को अपनी बची फसल ओने पौने दामों में बाजार में बेचनी नहीं पड़ेगी। इस दौरान किसान रत्तीराम गोदारा, लक्ष्मीनारायण गोदारा, रत्तीराम शर्मा, भंवरलाल, पदमाराम बाना, गोरधन राम सहित अनेक किसान शामिल रहें।






