






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। तुलसी मेडिकल एंव रिसर्च सेंटर अस्पताल में शनिवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 104 रोगियों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर का उद्घाटन नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया ने फीता काटकर किया। साध्वीवृंद ने मंगलपाठ सुनाकर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की। इस दौरान संस्था के डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। शिविर में पेट, आंत एवं लीवर रोगों की जांच व परामर्श दिया गया जिसमें डॉ श्रेयांस जैन ने अपनी सेवाएं दी। संस्था के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी मरीज सेवाएं लेने पहुंचे और पेट संबंधी बीमारियों की जांच करवा परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि आगामी शनिवार को भी डॉ जैन की सेवाएं संस्थान में उपलब्ध रहेगी।







