May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ कैलेंडर का लोकार्पण आज कालू में विराजित 106 वर्षीय साध्वी बिदामा को कैलेंडर की प्रथम प्रति भेंट कर किया गया। साध्वी बिदामा व साध्वी उज्ज्वल रेखा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी उज्ज्वलरेखा ने युवाओं में प्रकृति प्रदत असीम शक्ति का स्त्रोत बताते हुए सदैव शुभ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवा शक्ति से धर्मसंघ का नाम व कीर्ति उज्ज्वल करने के साथ जीवन पथ पर प्रगति करने की बात कही। कालू तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बुधमल लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्षा चंदा देवी, तेयुप अध्यक्ष पंकज नाहटा ने तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों का स्वागत किया। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने साध्वीश्री के प्रति कृतज्ञता जताते हुए सभी तेरापंथ संस्थाओं का आभार जताया। नौलखा की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ से अनेक श्रावक श्राविकाएं कालू पहुंची व कार्यक्रम में भाग लिया। संगठन के मंत्री दीपक सेठिया, कार्यक्रम संयोजक दीपक छाजेड़, संगठन मंत्री रौनक पारख, उपाध्यक्ष प्रथम मुकेश बोथरा, सहमंत्री प्रथम अमित बोथरा, कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद, किशोर मंडल प्रभारी मनीष पटावरी, सुमित बरडिया, सौरभ दुगड़, अंकित पुगलिया कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन तेयुप के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू में विराजित तेरापंथ की वयोवृद्ध साध्वी बिदामा को कैलेंडर भेंट कर किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेयुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहें व कालू के संघ अनुनायियों ने किया सभी का स्वागत।