






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों में एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि सुजानगढ़ रोड पर 108 एम्बुलेंस ओर एक बस में टक्कर हो गई। सुजानगढ़ रोड पर कस्बे से करीब 5 किमी दूर सालासर स्टैंड के पास हुए इस हादसे में बस भी सड़क से नीचे उतर गई और 108 एम्बुलेंस तो पलट ही गई। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पहुंची है और यातायात सुचारू करवा रही है। हालांकि घटना में किसी के भी अधिक चोटें नही आने की सूचना है और इस कारण सभी ने राहत की सांस ली है। बस सुजानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी। और एम्बुलेंस शेरूणा पीएचसी की बता रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस सामने से बस में जा भिड़ी ओर पलट गई। अब शेरूणा पीएचसी की एम्बुलेंस सुजानगढ़ रोड पर किस काम से जा रही थी इसका पता लगाया जा रहा है।





